10 जून 2011 - 19:30

योग गुरु बाबा रामदेव के बाद अब उनके सहयोगी आचार्य बालकृष्ण को भी आईसीयू में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक बालकृष्‍ण के लिवर में परेशानी है। इधर अस्पताल में भर्ती बाबा रामदेव अपना अनशन जारी रखे हुए हैं। तबीयत बिगड़ने के बाद शुक्रवार को उन्हें देहरादून के जॉलीग्रांट अस्पताल में दाखिल कराया गया था।

योग गुरु बाबा रामदेव के बाद अब उनके सहयोगी आचार्य बालकृष्ण को भी आईसीयू में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक बालकृष्‍ण के लिवर में परेशानी है। इधर अस्पताल में भर्ती बाबा रामदेव अपना अनशन जारी रखे हुए हैं। तबीयत बिगड़ने के बाद शुक्रवार को उन्हें देहरादून के जॉलीग्रांट अस्पताल में दाखिल कराया गया था।ग्लूकोज चढ़ाया गया बाबा कोपतंजलि योगपीठ में अनशन पर बैठे योग गुरु बाबा रामदेव का ब्लड प्रेशर और पल्स रेट काफी गिर गया है। इसे देखते हुए डॉक्टरों की सलाह पर शासन-प्रशासन ने उन्हें जौलीग्रांट के हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया है। बाबा को आईसीयू में रखा गया है। इलाज के बाद उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। शुक्रवार देर रात उनकी सेहत फिर बिगड़ गई। उन्हें ग्लूकोज चढ़ाया गया है।अस्पताल ले जाने पर समर्थक भड़केबाबा रामदेव को अस्पताल ले जाने की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, गृहमंत्री पी. चिदंबरम और मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल का पुतला फूंका और बीच सड़क पर यज्ञ करने बैठ गए।बाबा रामदेव का अनशन जारीडॉक्टरों की टीम ने पहले ही बाबा के स्वास्थ्य में आ रही गिरावट के प्रति चेताया था। शुक्रवार को दोपहर बाद ढाई बजे डॉक्टरों की टीम ने बाबा का परीक्षण किया और हालत चिंताजनक बताई। सीएमओ और डीएम के माध्यम से यह जानकारी मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक तक पहुंची। इसके बाद सीएम ने बाबा रामदेव को जौलीग्रांट अस्पताल में भरती कराने का आदेश दिया। मामले पर सीएम की नजरमुख्यमंत्री पूरे मामले पर खुद नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा है कि बाबा रामदेव का अनशन जारी है। हिमालयन अस्पताल की ओर से शाम 6.30 बजे बताया गया कि करीब सवा चार बजे बाबा को अस्पताल में लाया गया। उनकी किडनी सही तरीके से काम कर रही है। लीवर में दिक्कत (डिरेंज) है। उनका ब्लड प्रेशर 110-78 तथा पल्स रेट 60 है। वैसे जब उन्हें अस्पताल लाया गया था, उनकी तबियत काफी खराब थी।मध्यस्थता को तैयार श्री श्री रविशंकरआध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने दावा किया है कि बाबा रामदेव शनिवार को अनशन तोड़े देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और काला धन के खिलाफ योग गुरु बाबा रामदेव की लड़ाई देश हित में है और इन पर लगाम लगाने के लिए कड़ा कानून बनना ही चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में शांति के लिए वे केंद्र सरकार और रामदेव के बीच मध्यस्थता करने को तैयार हैं।उन्होंने कहा कि वे अस्पताल में बाबा रामदेव से मिले थे। उनसे इस बात में विस्तार से बातचीत हुई है। साथ ही केंद्रीय कानून मंत्री एम. वीरप्पा मोइली से भी उनकी बातचीत हुई है। मंत्री की ओर से सकारात्मक संकेत मिले हैं।